बिंदापुर थाना की पुलिस टीम ने हथियार के साथ एक ऑटो लिफ्टर को बिंदापुर से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान प्रमोद उर्फ गोलू के रूप में हुई है। इसके पास से कंट्री मेड पिस्टल, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है, और दो मामलों का खुलासा करने का दावा पुलिस ने किया है।