द्वारका: द्वारका जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम ने 2 आरोपियों को उत्तम नगर से किया गिरफ्तार
द्वारका जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की टीम ने दो आरोपियों को उत्तम नगर से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान राजन उर्फ शेखर और करण के रूप में हुई है, यह दोनों मथुरा और उत्तम नगर के रहने वाले हैं। इसकी गिरफ्तारी से बिंदापुर, उत्तम नगर और द्वारका नॉर्थ इलाकों के मामलों का खुलासा किया गया है। इनके पास से चोरी की 2 मोटरसाइकिल, मोबाइल और शटर ब्रेकिंग ओज़ार मिला है