द्वारका: बिंदापुर से द्वारका AATS पुलिस ने एक कुख्यात वाहनचोर को किया गिरफ्तार ,10 मामले है दर्ज़
द्वारका ज़िले की AATS पुलिस ने बिंदापुर से एक कुख्यात वाहनचोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए चोर का नाम रूप सिंह उर्फ़ सोनू है जो बिंदापुर का ही रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की 2 बाइक ,एक स्कूटी और 6 फ़र्ज़ी नंबर प्लेट बरामद की है। आरोपी के ऊपर पहले से ही वाहनचोरी के 10 मामले दर्ज़ है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने तीन मामलो को सुलझाने का दावा किया