"जब जल बचेगा, तभी तो सुरक्षित कल होगा!"
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'कैच द रेन' अभियान को जन-जन तक पहुँचाने और छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के जल एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को साकार करने हेतु आज कोरिया जिला प्रशासन द्वारा एक भव्य पहल की गई।
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के कुशल निर्देशन में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की 150 से अधिक जागरूक दीदियों ने रैली निकालकर 'वर्षा जल संचयन' और 'वृक्षारोपण' का संदेश दिया। साथ ही जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए जल बचाने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा करने की शपथ दिलाई गई।
आइए, हम सब भी इस अभियान का हिस्सा बनें और पानी की हर बूंद को सहेजने का संकल्प लें!
@chhattisgarhcmo
@dpr.chhattisgarh @prdcggov @bihan_cg_srlm
@bihan_baikunthpur
#CatchTheRain #JalShakti #WaterConservation #Chhattisgarh #KoreaDistrict
Korea, Chhattisgarh | Jul 17, 2026