टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिले की 211061 लाडली बहनों के खाते में आई 25 करोड़ से अधिक की राशि, कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में देखा गया मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा आज किसी उपज मंडी बीना जिला सागर से प्रदेश की 1 करोड़ 29 लाख लाडली बहनों के खाते में 1574 करोड़ रुपए की राशि लाडली बहनो खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई। इसके तहत टीकमगढ़ जिले की 211061 लाडली बहनों के खाते में 25 करोड रुपए से अधिक की राशि आई।इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर स्थित एनआईसी कक्ष से परियोजना अधिकारी टीकमगढ़ शहरी स्वेता चतुर्वेदी सहित लाड़ली बहनों द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया।