टीकमगढ़: चंदेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में एक महिला के साथ किया गया दुष्कर्म,पीड़ित महिला ने की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
चंदेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत इलाके में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित महिला ने जानकारी देते बताया कि वह मंदिर की ओर जा रही थी, रास्ते में आरोपी हनुमत यादव ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसको जबरन उददन आदिवासी घर के अंदर ले गया। इसके बाद उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला कहना है की घटना की शिकायत चंदेरा थाने में की है और पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला ने बताया कि अनावेदक राजीनामा करने का दबाव बना रहा है और जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।