सतबरवा: झाबर कुंडेलवा गांव की महिला दो बच्चों के साथ 21 दिनों से लापता, पति ने लगाई ढूंढने की गुहार
सतबरवा थाना क्षेत्र के झाबर कुंडेलवा गांव के चौधरी टोला की रहने वाली सरोज देवी पति चंदन सिंह अपनी 18 एवं तीन साल की पुत्री के साथ 21 दिनों से गायब है। महिला के गायब रहने पर उसका पति लगातार परेशान है। चंदन ने रविवार सुबह 10 बजे को बताया कि कई जगह खोजने के बाद भी नहीं मिल सकी है। परेशान होकर सतबरवा थाना पुलिस को शनिवार को आवेदन दिया।