कामां: कामां पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 6 मोबाइल फोन किए ज़ब्त
कामां पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। राष्ट्रीय साइबर रिपोर्टिंग पोर्टल 1930 पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी साइबर ठगी में शामिल थे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। रविवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।