किशनगंज: खटका गांव में तीन दिन से अंधेरा, बिजली बहाली नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
जानकारी रविवार सुबह 9 बजे मिली क्षेत्र की ग्राम पंचायत खटका में पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार देर रात ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार आंधी-बारिश के दौरान दर्जनों बिजली खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। ग्रामीणों ने स्वयं मेहनत कर विद्युत लाइन को दुरुस्त किया।