नौगावां सादात: नौगांवा थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
थाना क्षेत्र के एक गांव में राजमिस्त्री की 14 वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह पड़ोसी से विवाद के कुछ ही देर बाद किशोरी का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।