उधवा: प्रखंड और अंचल कार्यालय उधवा में पदस्थापित लिपिक का हुआ स्थानांतरण
जिला स्थापना समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय उधवा में पदस्थापित लिपिक का स्थानांतरण किया गया है। जानकारी के अनुसार प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित प्रधान लिपिक बाबू चंद्र रजक को स्थानांतरित करते हुए अंचल कार्यालय मंडरों में पदस्थापित किया गया है।