आमला: आमला एयरफ़ोर्स में मजदूरी करने आए डूंगरिया निवासी युवक ने कन्हडगांव में फांसी लगाकर की आत्महत्या
Amla, Betul | Apr 5, 2026 आमला तहसील में 5 अप्रैल को 7 बजे करीब आमला के कन्हडगांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर जान देने का मामला समाने आया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।सूचना मिलने पर आमला पुलिस मौके पर पहुँची है।शव को आमला अस्पताल लाया है। पुलिस ने बताया कि छिंदवाड़ा जिले के डूंगरिया निवासी दुर्गेश उइके कन्हडगांव में किराए के मकान में रहा था. उसने फांसी लगाकर जान दी है।