गेहूं की सरकारी खरीद चालू करने की मांग को लेकर किसानों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 3, 2026
श्रीगंगानगर में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग को लेकर किसानों के द्वारा जिला कलेक्ट्रेट के बाहर शुक्रवार को दोपहर 2:00 जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार पर आरोप लगाया है कि गेहूं की खरीद प्रक्रिया में जानबूझकर बाधाएं खड़ी की जा रही हैं। इसी के विरोध में ग्रामीण मजदूर किसान समिति के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली।