दरभंगा: 15 सूत्री मांग को लेकर एम.एल.एस.एम. कॉलेज, दरभंगा में काला बिल्ला लगाकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू
बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ मिथिला विश्वविद्यालय क्षेत्र दरभंगा के इकाई संघ MLSM महाविद्यालय में चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत जिलाध्यक्ष नारायण जी झा की अध्यक्षता में शुरू हुआ। शनिवार को आंदोलन का दूसरा दिन था। जहां 15 सूत्री मांगों को लेकर नारेबाजी की जा रही थी। ऐसा ही कुछ देखने को मिला शनिवार को दिन के 1:45 पर ।