घाघरा: घाघरा से बिरसा कृषि रथ को प्रखंड प्रमुख सविता देवी,सीओ सह बीडीओ खाखा सुशील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Ghaghra, Gumla | Jul 9, 2026 घाघरा प्रखंड मुख्यालय परिसर से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देने के उद्देश्य से बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख सविता देवी एवं सीओ सह बीडीओ खाखा सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से रथ को रवाना किया। कार्यक्रम में बीटीएम नीरज कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, किसान एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।