बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में डीआईजी आशीष भारती ने लगाया जनता दरबार, 14 फरियादियों की सुनी फरियाद
कार्यालय कक्ष में डीआइजी आशीष भारती ने गुरुवार की दोपहर 03:00 बजे जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 14 फरियादियों की फरियाद सुनी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिये निर्देशित किया. इस मौके पर डीआइजी जे कहा कि जिले में शांति-व्यवस्था बनाये रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.