मंदसौर: युवराज क्लब रोड आदर्श रोड निर्माण कार्य का एएसपी व एसडीएम ने किया निरीक्षण, डेढ़ से दो माह में होगा पूरा
मंदसौर शहर में सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा से प्रतापगढ़ पुलिया तक बनाए जा रहे आदर्श मार्ग निर्माण कार्य का निरीक्षण एडिशनल एसपी तेर सिंह बघेल और शिवकुमार शाक्य ने किया,अधिकारियों ने युवराज क्लब क्षेत्र पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति देखी, जानकारी के अनुसार बिगड़ी यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए चल रहा कार्य डेढ़ से दो माह में पूरा होगा,