नवादा: 11 जुलाई से पीएम-अजय योजना का सर्वे शुरू, नवादा के 170 गांवों का होगा चयनित सर्वेक्षण
Nawada, Nawada | Jul 9, 2026 नवादा: प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के तहत 11 जुलाई से शुरू होने वाले सर्वेक्षण को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त नीलिमा साहू की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि जिले के 170 चयनित गांवों में सामाजिक व आर्थिक विकास से जुड़े 10 प्रमुख बिंदुओं पर सर्वे किया जाएगा।