कसरावद के इंदौर मार्ग पर बीती देर रात बलगांव के पास एक तेंदुए के शावक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई किसानों की सूचना पर कसरावद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मृतक मादा तेंदुए की उम्र करीब 7 माह है । आज गुरुवार को कसरावद में मृतक तेंदुए का पोस्टमार्टम किया जाएगा ।