कसरावद क्षेत्र के मुम्बई आगरा राजमार्ग मृत अवस्था मे तेंदुआ मिला । उपवनमण्डल अधिकारी एम एस मौर्य ने आज मंगलवार दोपहर 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना से तेंदुए की मौत की आशंका हैं । मृतक तेंदुआ मादा हैं और करीब डेढ़ से दो वर्ष का हैं । मृत तेंदुए का शव परीक्षण कर विधिवत रूप से अंतिम संस्कार किया गया हैं ।