कायमगंज: ग्राम पंचायत कुरार में निदेशक पंचायती राज के निर्देश पर झांसी मंडल के अधिकारियों ने विकास कार्यों की जांच की
विकासखंड नवाबगंज की ग्राम पंचायत कुरार में निदेशक पंचायती राज शासन के निर्देश पर झांसी मंडल के अधिकारियों ने विकास कार्यों की क्रास चेकिंग कर समीक्षा की अधिकारियों ने ग्राम पंचायत पहुंचकर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी। इस मौके पर उपनिदेशक पंचायती राज झांसी मंडल अजय आनंद सरोज, एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह, ग्राम पंचायत सचिव सुनील कुमार मौजूद रहे।