मोहनपुर: नरगंजो गांव में ऑटो और मैजिक की टक्कर, एक की मौत, कई घायल
नर गंजो गांव के समीप ऑटो व मैजिक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। मृतक की पहचान बिहार के भागलपुर जिले के गंगा थाना क्षेत्र के कोतवाली गांव निवासी नाटू महरा के रूप में हुई है मृतक के पुत्र रवि कुमार ने बताया कि परिवार बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा अर्चना करने के बाद बासुकी नाथ जा रहा था ।