सिराथू: खोजवापुर में अधेड़ की घर में हत्या, भतीजे पर लगाया जा रहा आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
कोखराज थाना के खोजवापुर मे गुरुवार घर के अन्दर अमरनाथ की लाश चारपाई पर पड़ी हुई मिली।हत्या की खबर होते ही गांव में सनसनी फैल गई पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।भतीजे पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है।बताया जाता है कि अमरनाथ की शादी नहीं हुई थी वह अपने भाई की पत्नी और भतीजे के साथ रहते थे।पुलिस जांच में जुटी है।