नवाबगंज: बाराबंकी के बांसा में बदहाल सफाई व्यवस्था, जलभराव से ग्रामीण परेशान
बाराबंकी के मसौली विकास खंड की ग्राम पंचायत बांसा में खराब सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि वेदप्रकाश विश्वकर्मा के घर के सामने की नाली की लंबे समय से सफाई नहीं हुई, जिससे जलभराव और दुर्गंध की समस्या बनी हुई है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद नाली पर आवागमन की व्यवस्था और नियमित सफाई नहीं कराई गई।