पीपलू: ग्राम रहीमपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Peeplu, Tonk | Apr 8, 2026 पीपलू उपखंड क्षेत्र ग्राम रहीमपुरा राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। शिविर के दौरान एएनएम केसर सैनी ने 46 विद्यार्थियों व 16 अन्य लोगों का हीमोग्लोबिन और वजन जांचा।