जानसठ: भोपा पुलिस ने दो मासूम बच्चों की हत्या प्रकरण में फरार आरोपी जुनैद को किया गिरफ्तार, हत्या अवैध संबंधों में हुई थी
भोपा पुलिस ने एक शातिर फरार आरोपी जुनैद को शनिवार लगभग 1:00 बजे गिरफ्तार किया, आपको बताते चले बीते एक दिन पूर्व क्षेत्र के गांव रूड़कली मे प्रेम प्रसंग के चलते मुस्कान ने अपने ही दो मासूम बच्चो को चाय नाश्ते मे जहर देकर मार दिया था,अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे दोनों बच्चो को मारा था, जिसमे प्रेमी जुनैद को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया है।