जानसठ: जानसठ पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, कांबिंग में दो अन्य गिरफ्तार
जानसठ पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात्रि शुक्रवार लगभग 11:00 बजे के आसपास मुठभेड़ हो गई जिसमें शातिर बदमाश मेहताब के पैर में पुलिस की गोली लगी,कोबिंग के दौरान बदमाश के दो अन्य साथी भी किए गए गिरफ्तार, पकड़े गए बदमाशों के पास से तमंचे कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।