जानसठ: शुक्रतीर्थ में तूफान के साथ बारिश ने किया भारी नुकसान, कई हरे-भरे पेड़ गिरे
भोपा के शुक्रतीर्थ मे मंगलवार शाम 6:00 के आसपास तेज हवा और बारिश के साथ कई पेड उखड़ गए साथ ही साथ सड़को पर भारी नुकसान देखने को मिला, उत्तर भारत के कई जनपदों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली उसी क्रम में मुजफ्फरनगर में भी कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं के साथ भारी नुकसान देखने को मिला, जिसकी तस्वीर सामने आई।