मथुरा: वृंदावन क्षेत्र के रेस्टोरेंट में घुसकर कर्मचारी पर किया हमला, वारदात सीसीटीवी में कैद
मथुरा। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के अटल्ला चुंगी स्थित श्री हरिदास रेस्टोरेंट में दबंगई का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में करीब एक दर्जन से अधिक युवक रेस्टोरेंट के अंदर घुसकर एक कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना सीसीटीवी में कैद के बाद अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग प्रक्रिया कर रहे हैं