हरदोई: खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन, टड़ियावां ब्लॉक पर सौंपा ज्ञापन
Hardoi, Hardoi | Nov 13, 2025 भाकियू के जिलाध्यक्ष रामलखन पाठक के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया और टड़ियावां ब्लॉक पर अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।इस दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष रामलखन पाठक ने बताया कि किसानों को इन दिनों खाद के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।डीएपी खाद का सरकारी रेट 1350 रुपए प्रति बोरी है खाद न मिलने के कारण 1900 रुपए तक में खरीदनी पड़ रही है।