डुमरा: मनियारी में डीएम और एसपी ने कल्याणकारी और विकासात्मक योजनाओं का निरीक्षण किया
सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड के मनियारी में सीतामढ़ी डीएम रिची पांडे और एसपी मनोज कुमार तिवारी सोमवार को शाम 6:00 बजे पहुंचे इस दौरान उन्होंने विकासात्मक योजनाओं का निरीक्षण किया। प्रगति यात्रा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री भी मनियारी में आएंगे। डीएम एसपी ने इसको लेकर विकासात्मक योजनाओं का निरीक्षण किया है।