डुमरा: सीतामढ़ी एसपी ने कार्यालय में जनता दरबार लगाया, लोगों की शिकायतों को सुना
सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाया सोमवार को 12:00 बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया। सीतामढ़ी एसपी ने जिले के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों की समस्या को बारी-बारी से सुना और संबंधित अधिकारी को समस्या निदान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।