नवाबगंज: बाराबंकी में हर्षवर्धन हादसे के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर उठी आवाज, अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा जनहित ज्ञापन
बाराबंकी में 7 जुलाई को माल गोदाम के पास ट्रक की चपेट में आकर 14 वर्षीय छात्र हर्षवर्धन तिवारी की दर्दनाक मौत के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर आवाज तेज हो गई है। शुक्रवार करीब 3 बजे स्वर्गीय अवध बिहारी मिश्र सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं आंदोलनकारी अधिवक्ता रितेश कुमार मिश्र ने जिलाधिकारी के नाम जनहित ज्ञापन एसडीएम नवाबगंज विवेक शील यादव को सौंपा।