जनपद पंचायत अमरपाटन के सभागार में मंगलवार को सामान्य प्रशासन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों और तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी। बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान, मानसून की तैयारियों, मध्यान्ह भोजन योजना और पेयजल आपूर्ति सहित अन्य विषयों पर प्रमुखता से चर्चा की गई।