नर्मदापुरम: कलेक्टर ने किया ऑफिसर्स क्लब का निरीक्षण, उन्नयन कार्य योजना बनाने के दिए निर्देश
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने वृद्धजन पार्क परिसर स्थित ऑफिसर्स क्लब का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में उपलब्ध सुविधाओं एवं संरचनाओं का विस्तार से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि ऑफिसर्स क्लब की मौजूदा सुविधाओं के उन्नयन के साथ-साथ नवीन सुविधाओं के के लिए योजना तैयार करने निर्देश दिए।