भरगामा: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती बच्चों को थानाध्यक्ष ने दिलाया नशे से दूर रहने का संकल्प
नशे के खिलाफ जागरूकता और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने के उद्देश्य से रविवार को भरगामा बाजार स्थित लक्ष्मी रेखा नशा मुक्ति केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने किया।