खलीलाबाद: भाटपार गांव में पीआरवी 6002 की सतर्कता से टली अनहोनी, फांसी लगाने जा रही महिला को बचाया गया
संतकबीरनगर जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में पीआरवी 6002 की तत्परता से एक महिला की जान बचा ली गई। मामला क्षेत्र के भाटपार गांव का है, जहां पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला द्वारा फांसी लगाने की सूचना पुलिस को मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीआरवी 6002 को कॉलर द्वारा सूचना दी गई कि पत्नी से विवाद के बाद महिला कमरे में बंद होकर फांसी लगाने जा रही है।