नौडीहा बाजार थाना कांड संख्या 6/19 के शेष एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
परवेज़ आलम की रिपोर्ट
पलामू । जिले के नौडीहा बाजार थाना कांड संख्या 6/19 के शेष एक अभियुक्त योगेंद्र जी उर्फ़ योगेंद्र यादव क़ो गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि वादी गुडू गुप्ता पिता ओम गुप्ता ग्राम नौडीहा बाजार थाना नौडीहा बाजार के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था कि अज्ञात अपराधियों ने लेवी के रुप मे रूपये एंव स्टाफ के साथ गाली गलौज तथा पोकलेन जलाने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया गया था, लिखित आवेदन के आलोक मे नौडीहा बाजार थाना मे कांड संख्या 6/19 दिनांक 4/2/19 धारा 341,323,557,379,384,386,387,504,के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।
कांड के अनुसंधान के क्रम मे एकमात्र शेष बचे अभियुक्त योगेंद्र जी उर्फ़ योगेंद्र यादव पिता रामावतार यादव ग्राम बसगुटा थाना प्रतापपुर जिला चतरा क़ो 15 /6/2026 क़ो चतरा जिला के सिमरिया थाना के बगरा मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया।
Garhwa, Garhwa | Jun 15, 2026