केसली: ग्राम बोधिपुर में आयोजित मढ़ई महोत्सव मेले में शामिल हुए सांसद राहुल सिंह लोधी और विधायक बृजबिहारी पटेरिया
Kesli, Sagar | Nov 19, 2024 ग्राम बोधिपुर में सिद्ध स्थान राजा बाबा के यहां वार्षिक मढ़ई महोत्सव का आयोजन किया गया, जहां बुंदेली लोक नृत्य राई देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। इस अवसर पर विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजा बाबा का सिद्ध स्थान होने पर यहां की मान्यता है कि लोगों की मनोकामना पूर्ण होती है ।