केसली: महराजपुर में प्रमुख मार्गों से भगवान सालिगराम की पालकी पर निकली बारात
Kesli, Sagar | Nov 13, 2024 महाराजपुर में मंगलवार को देव उठनी एकादशी का पर्व परंपरानुसार मनाया गया।चार माह से निंद्रा में सो रहे जगत के पालनहार भगवान विष्णु एक बार फिर जागे और गन्नों के मंडप के बीच तुलसी व शालिग्राम भगवान का विवाह देवउठनी एकादशी पर भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह बड़े ही धूमधाम से हुआ भगवान शालिग्राम और माता तुलसी को तेल और हल्दी चढ़ाकर रस्में पूरी की ।