केसली: रसेना रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौत
Kesli, Sagar | Nov 17, 2024 मध्यप्रदेश के सागर मे तेज रफ्तार और लापरवाही लगातार सड़कों पर कहर बरपा रही है। जिसमे बेकसूर लोगो की जाने जा रही है। ऐसा ही एक मामला जिले के महाराजपुर थाना के महाराजपुर रसेना मार्ग से सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने देर रात एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।