केसली: ग्राम रानीताल में फेंसिंग का खूंटा उखाड़ने पर डंडे से मारपीट
Kesli, Sagar | Nov 15, 2024 ग्राम रानीताल में खेत की फेंसिंग का खूंटा होने पर हुए विवाद में दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम रानीताल निवासी प्रदीप यादव पिता राजाराम यादव ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके खेत और अरविंद यादव का खेत आजू-बाजू में है। अरविंद यादव के खेत में तार फेंसिंग है। वह अपना ट्रैक्टर निकल रहे थे तभी फेंसिंग का खूंटा उखड़ गया ।