केसली: ग्राम रमखिरिया में कृषि विभाग ने मसूर की मिनी किट का वितरण किया
Kesli, Sagar | Nov 16, 2024 सरकार की मनसानुसार गांव के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य सेअंत्योदय योजना के अंतर्गत जिले कीअंतिम आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत के किसानों को मिनी किट वितरित कर लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग द्वारा लघु सीमांत किसानों को मिनी किट वितरित किए जाने का प्रावधान है।जिसके अंतर्गत कृषि विभाग की टीम द्वारा शनिवार को ग्राम रमखिरिया में किट वितरित की ।