बरेली: नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, बरेली पुलिस ने किया बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पीड़ित अभिनव सिंह चौहान की शिकायत पर दर्ज मुकदमा संख्या 918/25 में पुलिस ने वांछित आरोपी दुर्गेश बाजपेयी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपेन्द्र सिंह चौहान समेत अन्य लोगों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर