कर्वी: चित्रकूट मऊ के मडहा गांव में अज्ञात कारणों से एक घर में लगी आग, घर का सामान जलकर हुआ राख
चित्रकूट के मऊ तहसील में एक दुखद घटना सामने आई है.जहां मऊ के मडहा गांव में शिव शंकर ओझा के कच्चे मकान में आग लग गई। लगी आग ने घर में रखी पूरी गृहस्थी को जला दिया. आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद आग में काबू पा लिया है.