कर्वी: कर्वी के चित्रकूट इंटर कॉलेज में एनसीसी ए सर्टिफिकेट की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई
चित्रकूट इंटर कॉलेज में रविवार की सुबह 10 बजे एनसीसी ए सर्टिफिकेट की परीक्षा संपन्न कराई गई है। जिसमें 3 घंटे लिखित परीक्षा और इसके बाद रायफल टेस्ट फील्ड क्राफ्ट और ड्रिल टेस्ट की परीक्षा कराई गई है।परीक्षा में 46 बॉयज और गर्ल्स ने भाग लिया है। परीक्षा 17 यूपी बटालियन एनसीसी मुख्यालय प्रयागराज से आए लेफ्टिनेंट कर्नल व उनके सहयोगी अधिकारी द्वारा कराई गई है।