"मौत के मुंह से वापसी” – NH-44 पर खाई में गिरे ड्राइवर का SDRF ने किया रेस्क्यू
#NexIndiaNews #Niwari #Orchha #NH44
Orchha, Niwari | Feb 13, 2026 नेशनल हाईवे 44 पर चकरपुर चौकी के पास शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रक चालक वाहन सहित गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान देवेंद्र (लगभग 30 वर्ष), निवासी ग्राम घिसौली, थाना बबीना, जिला झांसी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। फिलहाल उनका इलाज जारी है। ऐसी ही सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहिए NexIndia News के साथ। #NH44Accident #Orchha #Niwari #SDRFRescue #BreakingNews #RoadAccident #JhansiNews #UPNews #NexIndiaNews #HighwayAccident #RescueOperation #HindiNews