चौरीचौरा: चौरी चौरा क्षेत्र में हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजे शिवालय
सावन के प्रथम सोमवार को शिव मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ रही और शिवालय हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठे। चौरीचौरा क्षेत्र के महदेवा जंगल शिव मंदिर सहित सभी छोटे बड़े शिव मंदिरों पर शिवभक्तों ने पहुंच कर शिवलिंग का जलाभिषेक किया सुबह से ही भक्त लाइन में लगकर पूजा अर्चना कर रहे हैं और सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस भी तैनात है।