झाझा: रजला गांव में तालाब बनी सड़क का ग्रामीणों ने प्रतीकात्मक उद्घाटन कर जताई नाराजगी
Jhajha, Jamui | Sep 24, 2026 झाझा प्रखंड के रजला गांव की मुख्य सड़क जलजमाव के कारण तालाब में तब्दील हो गई है। गड्ढों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को दोपहर 1 बजे राष्ट्रीय वाहन चालक महासंघ के अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में जलजमाव वाली सड़क का फीता काटकर प्रतीकात्मक उद्घाटन किया। इस दौरान मिठाई की जगह टमाटर और हरी मिर्च बांटी गई।