महवा: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसे में अधेड़ की मौके पर हुई मौत
Mahwa, Dausa | Apr 13, 2026 कोटपुतली-बहरोड़ जिले के पावटा कस्बे में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सरुंड गांव का निवासी बताया जा रहा है, जो किसी निजी कार्य से पावटा क्षेत्र आया था। जानकारी के अनुसार सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।